फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir : विद्यार्थी परिषद तैयार कर रहा विश्व की सबसे बड़ी रंगोली, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

Sun, 21 Jan 2024 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एबीवीपी के प्रदेश मीडिया संयोजक अभिनव मिश्र ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वैश्विक रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया है। इसके लिए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन कर दिया गया है।
विज्ञापन
एबीवीपी के द्वारा तैयार की जा रही सबसे बड़ी रंगोली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रयाग महानगर के कार्यकर्ताओं की ओर से माघ मेले में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई जा रही है। परेड ग्राउंड में बन रही इस रंगोली की साइज 30*50 होगी। इसको बनाने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 40 छात्र लगे हुए हैं, जिसमें 30 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रंगोली अभी तक कहीं नहीं बनाई गई है। 

 

एबीवीपी के प्रदेश मीडिया संयोजक अभिनव मिश्र ने बताया कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वैश्विक रिकॉर्ड बनाने का फैसला किया है। इसके लिए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आवेदन कर दिया गया है। सोमवार सुबह 10 बजे तक इस रंगोली को बनाकर तैयार कर लिया जाएगा और 11 बजे से प्रदर्शनी के लिए इसे खोला जाएगा। रविवार को दोपहर से विद्यार्थी परिषद के के 200 कार्यकर्ता संगम क्षेत्र में मिट्टी की दीये बांट रहे हैं। कुल 51 हजार दीये बांटे जाने है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के द्वारा तैयार की जा रही सबसे बड़ी रंगोली। - फोटो : अमर उजाला।
विद्यार्थी परिषद की ओर से परेड ग्राउंड में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें