फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कृषि और आवासीय पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील करछना परिसर में बुधवार को सम्यक संवैधानिक क्रांति मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों भूमिहीन कृषि मजदूरों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। वह भूमिहीनों को सरकारी जमीन पर आवासीय व कृषि पट्टा आवंटन की मांग कर रहे थे। मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीएम भारती मीणा को भी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामराज आदिवासी की अगवाई में प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने रैली के माध्यम से बेला चौराहा, साधुकुटी से होते हुए करछना तहसील में पहुंचकर दो घंटे जनसभा की। रामराज आदिवासी ने कहा कि वर्तमान सरकार में अमीर और अमीर होता जा रहा है लेकिन गरीबों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सरकार गरीबों को पांच किलो राशन देकर उनका हक और अधिकार छीनने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा तहसील के प्रत्येक ग्राम सभा में उसर, बंजारा, नवीन परती, आबादी, नई आबादी की जमीन पर भूमाफिया का कब्जा है और अफसर अंजान बने हैं। वहीं, गरीबों के पास अगर पांच बिस्वा जमीन है तो उस पर भी दबंग कब्जा कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में हुई कई घटनाओं का भी जिक्र करते हुए प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ को देखते हुए एसीपी वरुण त्रिपाठी, थाना प्रभारी अनूप कुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि अगर उनकी प्रमुख मांगे जल्द ही नहीं मानी गई तो 15 नवंबर को रेल व सड़क जाम करेंगे। जिसके जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें