फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश तिवारी अध्यक्ष, कौशलेश को मंत्री का ताज

Thu, 02 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बार एसो‌स‌िएशन का चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में इस बात मतदाताओं ने अध्यक्ष पद के लिए राकेश तिवारी पर विश्वास जताते हुए उनको 1973 मत देकर विजयी बनाया है जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उमाशंकर तिवारी को उनसे आधे से कम मात्र 724 मत ही मिल सके। इसी प्रकार से मंत्री के पद पर कौशलेश सिंह 1522 वोट पाकर चुनाव जीत गए हैं। अरुण कुमार पांडेय 700 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अधिवक्ता संघ के चुनाव में इस बार दोनों ही महत्वपूर्ण पदों पर विजेता प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को दोगुने से अधिक मतोें के अंतर से पटखनी दी है।
विज्ञापन

संगम सभागार में हुई मतगणना के बाद देर शाम को घोषित नतीजों में उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत मिश्र (1039 मत) पाकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं जबकि प्रभात कुमार श्रीवास्तव 825 मत पाकर उपाध्यक्ष पद पर जीत गए हैं। संयुक्त मंत्री पद पर मंजेश कुमार शुक्ला को 957 मत मिले हैं उन्होंने अलोक शुक्ला (952 मत) को मात्र पांच मतों के अंतर से शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश्वर प्रसाद तिवारी 1222 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं जबकि सुमित कुमार पांडेय को 1035 मतों के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर सुधाकर द्विवेदी 653 वोट पाकर निर्वाचित घोषित किए गए जबकि मनोज कुमार त्रिपाठी 640 मत पाकर 13 मतों के अंतर से चुनाव हार गए। आडिटर के पद पर श्रीप्रकाश शुक्ला सुनील 1345 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं। अखिलानंद द्विवेदी 906 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
कार्यकारिणी सदस्यों में प्रिया तिवारी(1408), अखिलेश कुमार पांडेय(1192), अभय कुमार मिश्र (1173), ओमप्रकाश पांडेय (1022), रामभगत दुबे(1004), आलोक कुमार त्रिपाठी(988), अमित मिश्र(986), प्रभाकांत त्रिपाठी(981), उमाशंकर मिश्र(968), और बृजभान सिंह(962) मत पाकर विजेता घोषित किए गए हैं। इस क्रम में आशुतोष शुक्ला को भी 962 मत मिले थे मगर लॉटरी में उनकी किस्मत हार गई और बृजभान को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें