मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार बताए कि किसानों की आय दोगुनी करने की उनके पास क्या योजना है। हर साल कीट नाशकों और उर्वरकों के दाम बढ़ रहे हैं। कृषि कानूनों की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को भूमिहीन करना ही सरकार का लक्ष्य है। रविवार को भी राकेश टिकैत ने गौहनिया में किसान पंचायत कर किसानों की समस्याएं सुनीं।
सरकार पांच किलो अनाज मुफ्त तो दे रही है, लेकिन उसके बदले पांच क्विंटल अनाज आवारा पशु खा रहे हैं। गोवंश की सुरक्षा हम भी चाहते हैं, लेकिन उनका उचित प्रबंधन होना चाहिए। ये बातें भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को धूमनगंज स्थित हनुमान वाटिका में कहीं।
विज्ञापन
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि किसानों की आय दोगुनी करने की उनके पास क्या योजना है। हर साल कीट नाशकों और उर्वरकों के दाम बढ़ रहे हैं। कृषि कानूनों की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों को भूमिहीन करना ही सरकार का लक्ष्य है।
सांविधानिक तरीके से लड़ाई लड़कर हमें अपने हितों की रक्षा करनी है। किसान आंदोलन में 700 से अधिक जानें गईं, तब जाकर मोदी जी की नींद खुली। यह दिखाता है कि ऊपर बैठे लोग किसानों के प्रति कितने असंवेदनशील हैं। बैठक में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर जादौन, अर्जुन सिंह, तिवारी जी, नरेश कुमार उत्तम, चंदू तिवारी, लल्लू लाल पटेल, लाल चंद्र यादव समेत अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या किसान भाई मौजूद रहे। रविवार को गौहनिया में आयोजिक किसान पंचायत में राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याएं सुनी और आगे की रणनीति पर चर्चा की।