फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रज्जू भैया राज्य विवि : हाईटेक कंट्रोल रूम से निगरानी, 46 नकचली पकड़े गए

Fri, 20 May 2022 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विवि प्रशासन ने प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के 653 संघटक कॉलेजों की परीक्षा के लिए 324 केंद्र निर्धारित किए थे, जिनमें से 275 स्वकेंद्र हैं। बाद में कुछ अन्य कॉलेजों ने भी समस्या रखी कि छात्राओं के सेंटर दूर बना दिए गए हैं। इस पर विवि प्रशासन ने केंद्रों की लिस्ट में संशोधन किया और केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 392 कर दी गई।
विज्ञापन
exam - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन हिंदी की परीक्षा थी, जिसमें 98 फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नैनी स्थित राज्य विवि परिसर में स्थापित हाईटेक कंट्रोल रूम से परीक्षा पर सीधी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, उड़ाका दलों ने भी कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 46 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन



विवि प्रशासन ने प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के 653 संघटक कॉलेजों की परीक्षा के लिए 324 केंद्र निर्धारित किए थे, जिनमें से 275 स्वकेंद्र हैं। बाद में कुछ अन्य कॉलेजों ने भी समस्या रखी कि छात्राओं के सेंटर दूर बना दिए गए हैं। इस पर विवि प्रशासन ने केंद्रों की लिस्ट में संशोधन किया और केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 392 कर दी गई।


वार्षिक परीक्षाओं के लिए तकरीबन सवा लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शनिवार को हुई हिंदी की परीक्षा के लिए 161250 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3828 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा तीन पालियों में सुबह 7.30 से 10.30 बजे, 11 से अपराह्न दो और तीन से शाम छह बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन



पहली पाली की परीक्षा के लिए 34692 छात्र एवं 19291 छात्राएं, दूसरी पाली के लिए 32175 छात्र एवं 31656 छात्राएं और तीसरी पाली की परीक्षा के लिए 32193 छात्र एवं 11243 छात्राएं पंजीकृत थे। इस बार बड़ी संख्या में स्वकेंद्र होने के कारण राज्य विवि प्रशासन को नकलविहीन परीक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े हैं। हाईटेक कंट्रोल रूम के साथ ही 50 स्वकेंद्रों में अलग से ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नकल करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें