फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University News: राज्य विवि में क्रेट के लिए आवेदन कल से

Wed, 09 Sep 2020 04:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विवि में पीएचडी प्रवेश के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) अब 10 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 30 सितंबर से प्रस्तावित थी। क्रेट के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। आवेदनपत्र एवं मॉडल पेपर राविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


राविवि में 11 विषयों में पीएचडी की 44 सीटों पर प्रवेश होना है। अभ्यर्थियों को वाणिज्य, प्राचीन इतिहास, समाजकार्य, राजनीति विज्ञान, भूगोल, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, रक्ष अध्ययन, समाजशास्त्र, संस्कृत एवं हिंदी विषय में पीएचडी में प्रवेश के लिए 10 से 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना है। प्रवेश परीक्षा 10 अक्तूबर को सरस्वती हाईटेक सिटी, नैनी स्थित राविवि के नवनिर्मित परिसर में किया जाएगा। परीक्षा तीन घंटे की होगी, जो सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।

राविवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार मॉडल पेपर विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा का पूर्णांक 200 अंकों का होगा। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण के तहत लिखित परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के 25 और अति लघुउत्तरीय प्रकार के 10 प्रश्न (द्वितीय प्रश्र पत्र) पूछे जाएंगे। साथ ही एक सवाल दीर्घ उत्तरीय होगा। प्रथम चरण के बाद द्वितीय चरण में 50 अंकों का साक्षात्कार होगा, जो शोध-प्रविधि से संबंधित होगा।
विज्ञापन


नए परिसर में आठ विषयों की कक्षाओं को मंजूरी
प्रयागराज।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राविवि में आठ विषयों की पढ़ाई शुरू करने के लिए कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने अनुमति दे दी है। इसी के साथ विवि की सरस्वती हाईटेक सिटी, नैनी स्थित नवनिर्मित परिसर में शिफ्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नए भवन में प्रशासनिक कार्यालयों में भी मंगलवार से कामकाज शुरू हो गया।

राविवि के नैनी स्थित नवनिर्मित परिसर में स्मार्ट क्लासरूम बनकर तैयार हो गए हैं। प्रशासनिक कार्यालयों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने मंगलवार को राविवि के नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं पूरी होने पर उन्होंने नए परिसर में प्राचीन इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, समाजकार्य एवं दर्शनशास्त्र में परास्नातक की पढ़ाई शुरू करने के लिए अनुमति दे दी।

हालांकि व्यवहारिक अर्थशास्त्र, रक्षा एवं रणनीति अध्ययन, हिंदी एवं संस्कृत में परास्नातक की पढ़ाई सीपीआई परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में होती रहेगी। राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन चार विषयों की कक्षाओं संचालन कुछ दिनों बाद नैनी स्थित नवनिर्मित परिसर में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें