फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajju Bhaiya : रज्जू भैया ने छात्रों को राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ा, देश के लिए समर्पित रहा उनका पूरा जीवन

Mon, 29 Jan 2024 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि प्रो.राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया का जीवन सदैव ही राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। संगठन को सशक्त बनाने में कुशल संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी महती भूमिका निभाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक के रूप में अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं छात्रों को राष्ट्र सेवा के भाव से जोड़ा। 
विज्ञापन
प्रो. रज्जू भैया की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते बीएचयू के पूर्व वीसी प्रो. जीसी त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इलाहाबाद विश्वविद्यालय नगर की विश्वविद्यालय इकाई की ओर से आरएसएस के चतुर्थ सर संघचालक प्रो. राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया की जयंती मनाई गई। सिविल लाइंस स्थित हिंदुस्तानी एकेडेमी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीशचंद्र त्रिपाठी रहे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि प्रो.राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया का जीवन सदैव ही राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। संगठन को सशक्त बनाने में कुशल संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी महती भूमिका निभाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक के रूप में अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं छात्रों को राष्ट्र सेवा के भाव से जोड़ा। 

प्रो. त्रिपाठी ने कहा कि रज्जू भैया द्वारा किए गए कार्यों से आज भी हम सभी प्रेरित होते हैं। आज जहां एक ओर 'स्व' से प्रेरित हो व्यक्ति कार्य कर रहा है, वहीं रज्जू भैया ने अपना जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। परिवार, समाज व संस्था में एक संबंध होता है, इस संबंध को रज्जू भैया ने बखूबी निभाया है। रज्जू भैया ने जिस नि:स्वार्थ भाव के साथ राष्ट्र सेवा का कार्य किया था। आज भी संघ के स्वयंसेवक उन कार्यों से सीख ले रहे हैं। 
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे अशोक पाठक ने रज्जू भैया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण में रज्जू भैया द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। संगोष्ठी में प्रयाग उत्तर भाग के भाग प्रचारक राज्यवर्धन, विश्वविद्यालय नगर प्रचारक संदीप, विद्यार्थी कार्यवाह ओमकार, सह विद्यार्थी कार्यवाह नंदिश, कार्यक्रम संयोजक शिवांक समेत अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें