प्रयागराज से वर्तमान समय लखनऊ के चल रही बसें तकरीबन पांच घंटे का समय वहां पहुंचने में लेती हैं। तमाम बसों का कुंडा, ऊंचाहार, रायबरेली एवं बछरावां में ठहराव भी है। अब यूपी रोडवेज राजधानी एक्सप्रेस सेवा लखनऊ के लिए शुरू करेगा।
सूबे की राजधानी लखनऊ के लिए यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन एक नई सेवा शुरू करने जा रहा है। इस सेवा का नाम राजधानी एक्सप्रेस रखा गया है। इसके तहत प्रयागराज से लखनऊ के नॉन स्टॉप बस चलेगी। साधारण श्रेणी की इस बस का कहीं भी ठहराव नहीं रहेगा। इसी वित्तीय वर्ष में यह सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज से वर्तमान समय लखनऊ के चल रही बसें तकरीबन पांच घंटे का समय वहां पहुंचने में लेती हैं। तमाम बसों का कुंडा, ऊंचाहार, रायबरेली एवं बछरावां में ठहराव भी है। अब यूपी रोडवेज राजधानी एक्सप्रेस सेवा लखनऊ के लिए शुरू करेगा। सिविल लाइंस बस स्टेशन से इन बसों का संचालन लखनऊ के लिए होगा। इस दौरान इनका कहीं भी ठहराव नहीं होगा।
बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मुख्यालय से प्रयागराज परिक्षेत्र को कुछ नई बसें मिलेंगी। इसमें से कुछ बसों को राजधानी एक्सप्रेस सेवा के तहत लखनऊ के लिए चलाया जाएगा। पहले चरण में कुल पांच बसें लखनऊ के चलाई जाएंगी। रोडवेज की तैयारी है कि इन बसों के माध्यम से लखनऊ चार घंटे में पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
साधारण श्रेणी की इन बसों का रंग भी अलग होगा। साधारण बस की तुलना में इसका किराया भी दस प्रतिशत ज्यादा होगा। इस बारे में रोडवेज के क्षेेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना है कि राजधानी एक्सप्रेस बस को चलाए जाने पर काम चल रहा है। मुख्यालय से जैसे ही नई बसें प्राप्त होती हैं, उसे लखनऊ के लिए चला दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़, मिर्जापुर, कौशाम्बी से भी राजधानी एक्सप्रेस शुरू करने की योजना है।