फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांफ्रेंस : आईएमए सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट में मिलेगा गंगा जल, तीन हजार से अधिक चिकित्सक लेंगे हिस्सा

Sun, 25 Dec 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीन दिन तक चलने वाली कांफ्र्रेंस में प्रचलित बीमारियों पर चर्चा होगी। इसमें कैंसर, टीबी, कोविड -19, टीकाकरण, एलर्जी, अस्थमा, चक्कर आने की समस्या, गर्भावस्था के दौरान होने की दिक्कतें आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
doctor - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में पहली बार देश भर के डॉक्टरों एकत्र हो रहे हैं। मौका है 26 दिसंबर से शुरू हो रही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नेशनल कांफ्रेंस का तीन दिन तक चलने वाली कांफ्रेस में शामिल होने वाले चिकित्सकों को रिटर्न गिफ्ट के रूप में गंगा जल दिया जाएगा। एएमए के सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता के मुताबिक तीन हजार के करीब चिकित्सक कांफ्रेंस में शामिल होंगे। इनके ठहरने के लिए 17 होटल बुक किए गए हैं।

विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाली कांफ्र्रेंस में प्रचलित बीमारियों पर चर्चा होगी। इसमें कैंसर, टीबी, कोविड -19, टीकाकरण, एलर्जी, अस्थमा, चक्कर आने की समस्या, गर्भावस्था के दौरान होने की दिक्कतें आदि शामिल हैं। कांफ्रेंस में डॉ. केतन देसाई, डॉ. शरद अग्रवाल, यूपी आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. सूर्यकांत, आईएमए के नेशनल अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रताप सिंह, पूर्व नेशनल उपाध्यक्ष और आयोजक सचिव डॉ. अशोक अग्रवाल, आयोजन चेयरमैन डॉ. एपी सिंह, एलर्जी विशेषज्ञ डॉ. गौतम मोदी, डॉ. उत्सव सिंह समेत अन्य चिकित्सक शामिल होंगे।

कांफ्रेंस में प्रतिदिन कई सेशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें चिकित्सक अलग-अलग बीमारियों के बेहतर इलाज और नई तकनीक से जुड़ी जानकारियां आपस में साझा करेंगे। इसके अलावा कुछ किताबों का अनावरण भी किया जाएगा। साथ ही जटिल बीमारियों के बेहतर इलाज से जुड़ी नई जानकारियां रखी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें