कार्रवाई न होने पर दी खुदकुशी की चेतावनी
राजा भैया की साली का कहना है कि भानवी से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसलिए भानवी ने मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। तहरीर के आखिर में लिखा है कि कार्यक्रम प्रसारित होने के बाद उनके जीवन में भूचाल आ गया है। अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वह खुदकुशी करने पर विवश होंगी। उधर, भानवी सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।
तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है। - अपर्णा रजत कौशिक, डीसीपी सेंट्रल