फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : डिप्टी सीएम ने तीन दिन में मांगी थी रिपोर्ट, 14 दिन में भी नहीं पूरी हो सकी जांच

Tue, 07 Feb 2023 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौड़िहार सीएचसी पर शराब पीकर ड्यूटी और अभद्रता के आरोप में हटाए गए अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने 14 दिन बाद भी चार्ज नहीं सौंपा है। इससे काई कार्य प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौड़िहार सीएचसी पर शराब पीकर ड्यूटी और अभद्रता के आरोप में हटाए गए अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने 14 दिन बाद भी चार्ज नहीं सौंपा है। इससे काई कार्य प्रभावित हो गए हैं। आशा बहुओं के अलावा बंध्याकरण, प्रसव के लाभार्थियों, पांच पीएचसी से जुड़े संविदा कर्मियों के भुगतान लंबित पड़ गए हैं। उधर, सोमवार को आशा बहुएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने जांच प्रक्रिया को लटकाकर हटाए गए अधीक्षक को बचाने का विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाया।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के ट्वीट के बाद अधीक्षक डॉ. अनुराग और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी दिनेश यादव को हटा दिया गया था। डॉ. अनुराग की जगह धनुपुर सीएचसी से भेजे गए डॉ. संतोष कुमार सीएचसी पर ड्यूटी तो कर रहे हैं, लेकिन चार्ज न मिलने की वजह से वित्तीय आहरण-वितरण में बाधा आ रही है।

सोमवार को आशा संघ की अध्यक्ष कल्पना पटेल दर्जनों आशा बहुओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें कौड़िहार सीएचसी पर महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। हटाए गए चिकित्साधिकारियों को जांच के नाम पर बचाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। आशा बहुओं का कहना है कि डिप्टी सीएम ने तीन दिन के भीतर ही रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन पखवारे भर बाद भी मामले को जांच के नाम पर लंबित रखा गया है।
विज्ञापन



मंगलवार तक इस मामले में जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. आशु पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें