फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ रिमझिम फुहारों का दौर, मौसम हुआ सुहाना

Tue, 30 Jun 2015 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मानसून ने दस्तक क्या दी, मौसम का पूरा तानाबाना ही पलट गया। दूसरे दिन भी बारिश के साथ दिन भर रिमझिम फुहारों का दौर चला। आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश व ठंडी हवाओं के चलते पारा दूसरे दिन और लुुढ़क गया। मौैसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री से  घटकर 29.3 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान ने 4.2 डिग्री का गोता लगाया। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम के बदले मिजाज का जबरदस्त असर नमी पर दिखा। बारिश, ठंडी हवाआें की वजह से अधिकतम आर्र्दता 99 फीसदी पर जा पहुंची जबकि न्यूनतम आर्द्रता भी 64 फीसदी दर्ज की गई। पारे में गिरावट व आर्र्दता में बढ़ोत्तरी ने गुनगुनी ठंडक का भी एहसास कराया।
विज्ञापन


दूसरी ओर मौसम खुशगवार होने का शहरियों ने जमकर लुफ्त उठाया। शहर की चौराहों पर संचालित चाय, समोसे की दुकानों पर शहरियों की भीड़ रही। शहरियों ने चाय की चुस्की के बीच बारिश का जमकर लुफ्त उठाया।

प्रकृति का एसी आन, तो घरेलू कूलर, एसी बंद
प्रकृति ने जब अपना एसी आन कर दिया तो घरों में लगे एसी कूलर बंद हो गए। रात का तापमान 24 डिग्री पहुंच जाने की वजह से ज्यादातर लोगों को घरों में लगे कूलर, एसी को बंद करना पड़ा। इतना ही नहीं गुनगुनी ठंडक का एहसास होने पर लोगोें को चादर ओढ़नी पड़ी।
विज्ञापन


वातावरण में आर्र्दता सौ फीसदी पहुंचने पर सांस रोगियों की मुसीबत बढ़ गई है। खासकर बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कतें शुरू हो गई है। दमा एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष टंडन के मुताबिक पहले ही दिन उनके पास 50 से अधिक ऐसे मरीज आए जिन्होंने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत दर्ज करायी। बकौल डॉ. टंडन ऐसे में अब जबकि बारिश शुरू हो गई और वातावरण में आर्र्दता सौ फीसदी के आसपास रहेगी तो सांस रोगियों को दिक्कतें होना चाहिए। बेहतर होगा कि ऐसे मरीज दवाएं लेने के साथ ही कुछ  एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें