इलाहाबाद। मानसून की पहली बारिश ने पीडब्ल्यूडी की ओर से शहर क ी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की कलई खोलकर रख दी है। महाकुंभ के दौरान अरबाें की लागत से बनायी गई सड़काें में से कई की हालत बेहद खराब हो गई है। जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया है। महात्मा गांधी मार्ग, प्रयाग संगीत समिति के सामने वाली सड़क, चकिया-झलवा संपर्क मार्ग, समेत कईग् अन्य सड़कों पर जगह जगह गढ्ढे बनने और उसमे पानी भर जाने से विभिन्न इलाकों में दुर्घटनाएं भी हुई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि स्थिति तब है कि जबकि मुख्य अभियंता ने 15 जून तक शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कोें की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। विभागीय अभियंताआें द्वारा कुछ सड़कों की मरम्मत भी करायी गई लेकिन अभी भी तमाम सड़कों की हालत खस्ता है।
महात्मा गांधी मार्ग पर पत्थर गिरजाघर से मेडिकल कालेज चौराहा और सीएमपी के पास डॉट पुल पास, स्टैनली रोड पर महाराणा प्रताप चौराहे से कमला नगर मोड़ तक, सर्किट हाउस से अशोक नगर जाने वाली रोड, अशोक नगर चौराहे से कैंट जाने वाली रोड, सोहबतिया बाग से संगम की ओर जाने वाली रोड पर फ्लाईओवर के दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। सिविल लाइंस में जीएचएस से लेकर कानपुर रोड को जोड़ने वाली सड़क, दूसरी ओर अल्लापुर और अलोपीबाग में कई सड़कों की हालत बदतर है। कमोवेश यही स्थिति शहर पश्चिमी में भी है। पानी की टंकी फ्लाइओवर से लूकरगंज होते हुए , जगमल का हाता, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम जाने वाली सड़क की भी स्थिति बेहद खराब है। शहर दक्षिणी में साउथ मलाका डाट पुल के नीचे, कीडगंज में बीच वाली सड़क, बाई का बाग दुर्गा पार्क के सामने, विवेकानंद मार्ग पर होटल सिटी के सामने वाली सड़क कई स्थानों पर धंस गई हैं।
शहर में ज्यादातर सड़कों की मरम्मत करा दी गई है। शहर में तमाम ऐसी सड़केें है जो नगर निगम प्रशासन की है। पीडब्ल्यूडी की ज्यादातर सड़कों को दुरुस्त करा दिया गया है। फिलहाल जिन सड़कों पर गढ्ढे है उनकी मरम्मत करायी जाएगी। इस संबंध में अभियंताओं को निर्देशित किया जा चुका है।
00 एके द्विवेदी, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी