फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने 50 की जगह 30 रुपये किया प्लेटफार्म टिकट का दाम 

Thu, 25 Mar 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
railway platform ticket - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने प्लेटफार्म टिकट में की गई बढ़ोत्तरी का निर्णय वापस ले लिया है। बुधवार की रात 12 बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ समेत प्रयागराज मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अब प्लेटफार्म टिकट 50 की जगह 30 रुपये में मिलेगा। हालांकि पिछले वर्ष लगे लॉक डाउन के पूर्व प्लेटफार्म टिकट का दाम 10 रुपये ही था। 
विज्ञापन


दरअसल नौ मार्च को ही प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल,  मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, इटावा, टूण्डला एवं अलीगढ़ स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू की। कोविड-19 की वजह से भीड़ कम जुटे इस वजह से प्लेटफार्म टिकट की दर 50 रुपये कर दी गई। इसे लेकर तमाम संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध किया।

पिछले सप्ताह प्रयागराज-कानपुर खंड का वार्षिक निरीक्षण कर जंक्शन पर आयोजित प्रेसवार्ता में जब  जोन महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी के समक्ष यह मुद्दा अमर उजाला ने उठाया तो उन्होंने कहा कि वह इसकी समीक्षा करेंगे। फिलहाल समीक्षा के बाद डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा के निर्देश पर प्लेटफार्म टिकट की दर 50 रुपये की जगह 30 रुपये कर दी गई है। यह नियम 30 जून 2021 तक  प्रभावी रहेगा। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें