फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 90 दिन के ब्लॉक के बाद रेलवे ने खोला निरंजन पुल, रात को 12 बजे आवागमन के लिए किया गया चालू

Tue, 15 Aug 2023 06:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

90 दिन के लंबे ब्लॉक के बाद रेलवे ने सोमवार की रात को निरंजन डॉट पुल को आवागमन के लिए खोल दिया। नौ मई को रेलवे स्पैम बिछाने और मरम्मत का कार्य कराने के लिए ब्लॉक लिया था।
विज्ञापन
निरंजन पुल, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 दिन के लंबे ब्लॉक के बाद रेलवे ने सोमवार की रात को निरंजन डॉट पुल को आवागमन के लिए खोल दिया। नौ मई को रेलवे स्पैम बिछाने और मरम्मत का कार्य कराने के लिए ब्लॉक लिया था। कार्य पूरा हो जाने के बाद सोमवार की रात को सार्वजनिक आवागमन के लिए खोल दिया। निरंजन पुल सिविल लाइंस से पुराने शहर के चौक, घंटाघर, नखास कोहना, बहादुरगंज, कोठापार्चा, जीरो रोड, जानसेनगंज, कॉल्विन अस्पताल, काटजू रोड, प्रयागराज जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म जाने के लिए मार्ग है।

विज्ञापन


इसके बंद हो जाने के कारण रामबाग और पानी की टंकी चौराहे पर भारी जाम का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। रेलवे ने अपने निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर इसे खोल दिया। ब्लॉक लेते समय भी रेलवे ने 15 अगस्त तक पुल को चालू करने का लक्ष्य रखा था। निर्धारित समय के भीतर ही रेलवे ने कार्य पूरा कर लिया। निरंजन पुल कार्य पूरा होने के बाद पहली बार इसके अंदर लाइट भी लगाई गई है।

विज्ञापन

नौ मई को लिया गया था ब्लॉक

नौ मई 2023 से बंद निरंजन पुल के नीचे का रास्ता खुलने से पुुराने शहर की बड़ी आबादी को खासी राहत मिलेगी। खास तौर से स्कूल-कालेज, विश्वविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को जाम का झाम भी नहीं झेलना पड़ेगा। 

निरंजन रेल पुल पर दो और अतिरिक्त रेल ट्रैक बिछाने के लिए नौ मई 2023 से रेलवे द्वारा पुल के नीचे से होकर गुजरने वाला रास्ता बंद किया गया था। तब इस कार्य के लिए रेलवे ने सौ दिन का ब्लॉक लिया था। पुल के नीचे का रास्ता बंद होने की वजह से यहां हर रोज शहरी जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें