फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNNIT : शिक्षक भर्ती में मनमानी के विरोध में शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी, निदेशक कार्यलय पर प्रदर्शन

Mon, 14 Aug 2023 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें चयन कमेटी में शामिल विशेषज्ञों की संस्तुति दिखाई जाए। शिक्षकों ने यह भी बताया कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर की अनदेखी की गई है। शनिवार से प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने रविवार सुबह 11 बजे बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम छह बजे बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं निदेशक आवास पहुंच कर घेराव करने लगीं।
विज्ञापन
MNNIT में शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएनएनआईटी में भर्ती में मनमानी का आरोप लगाकर शिक्षकों ने सोमवार को भी निदेशक आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। रविवार को शिक्षिकाओं ने थाली व चम्मच लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। शनिवार से चल रहे विरोध-प्रदर्शन में शिक्षकों का आरोप है कि भर्ती में एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए 50 अंक व प्रोफेसर के लिए 80 अंक का मानक पूर्ण करना अनिवार्य होता है। उसके बाद भी कई लोगों का बगैर मानक पूर्ण किए ही चयन कर लिया गया। वहीं, मानक पूर्ण करने वाले शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी गई है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने यह भी आरोप लगाया है कि योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी होंने के बावजूद कई पद एनएफएस कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें चयन कमेटी में शामिल विशेषज्ञों की संस्तुति दिखाई जाए। शिक्षकों ने यह भी बताया कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर की अनदेखी की गई है। शनिवार से प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने रविवार सुबह 11 बजे बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम छह बजे बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं निदेशक आवास पहुंच कर घेराव करने लगीं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ शिक्षक आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। धरने पर बैठे शिक्षकों में इस बात को लेकर चर्चा रही कि संस्थान ने मानकों को दर किनार कर एचके पांडेय, ज्योत्सना सिन्हा और रमेश पांडेय के पदोन्नति की उच्चस्तरीय जांच हो। शिक्षकों ने कहा कि मांगें न मानीं तो शिकायत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से करेंगे। इसके बाद कोर्ट में जाने के लिए विवश होंगे। मामले को लेकर एमएनएनआईटी टीचर एसोसिएशन की ओर से पत्र वायरल हो रहा है। इस पर एसोसिएशन के सचिव डॉ.अंबक राय ने स्पष्ट किया की उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।


उधर, सोमवार को छात्रों ने मेस के खाने में गड़ब़ड़ी को लेकर आक्रोश जताया। छात्रों का कहना है कि खाने में कभी कीड़ा निकलता है तो कभी कॉपर वायर निकलता है। खाने में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। निदेशक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा छात्रों को दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें