सोमवार को वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार पांचवें दिन विलंब से यहां पहुंची। सोमवार को प्रयागराज एक्सप्रेस की लेट लतीफी डेढ़ घंटे रही। यही हाल आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस का भी रहा।
दिल्ली एनसीआर समेत प्रदेश के तमाम इलाकों में पड़ रहे कोहरे की वजह से रेल संचालन पर खासा असर पड़ा है। पिछले कुछ रोज से प्रयागराज जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रहीं हैं। सोमवार को भी जंक्शन आने वाली तमाम ट्रेनों की लेटलतीफी पांच घंटे तक रही। हालांकि इस बीच रविवार के मुकाबले सोेमवार को दृश्यता सही होने की वजह से हवाई यातायात पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
सोमवार को वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार पांचवें दिन विलंब से यहां पहुंची। सोमवार को प्रयागराज एक्सप्रेस की लेट लतीफी डेढ़ घंटे रही। यही हाल आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस का भी रहा।
रीवा एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटा विलंबित रही। जंक्शन आने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों में नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम 2.30 घंटे, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी 4.30 घंटे, नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 02 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 01 घंटे, संगम एक्सप्रेस 1.30 घंटे, जयपुर-प्रयागराज 02 घंटे, जम्मूतवी-संबलपुर मुरी 02 घंटे, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्स. 01 घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी दो-दो घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।