फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने सातवें वेतन आयोग को बताया छलावा

Thu, 30 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
7 pay commission report
विज्ञापन
 रेलवे कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग रास नहीं आया है। कर्मचारी इसके खिलाफ आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) की सभा में कर्मचारियों से हड़ताल के लिए तैयार रहने की अपील की गई। दूसरी ओर नार्थ रेलवे मेन्स यूनियन प्रयाग के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रयाग स्टेशन पर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट की अर्थी निकालकर दहन किया।
विज्ञापन

एनसीआरईएस ने सातवें वेतन आयोग की संस्तुति को सरकार द्वारा मानने पर बड़ा छलावा करार दिया है। यूनियन की ओर से कहा गया कि इस वेतन आयोग में जो संस्तुति की गई थी, उसमें जरा भी फेरबदल नहीं किया गया। 23 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी कर्मचारियों के साथ छलावा है। सरकार ने जिस कमेटी का गठन किया, उसने भी कर्मचारियों के हित में संस्तुति नहीं दी। इन संस्तुतियों से कर्मियों में रोष है। ऐसे में यूनियन की 11 जुलाई से प्रस्तावित हड़ताल हो कर रहेगी। मंडल मंत्री गोबिंद सिंह ने वेतन आयोग पर चर्चा के साथ कर्मचारियों से एकजुटता बनाए रखने और आगे हड़ताल के लिए तैयार रहने की अपील की। कर्मचारियों ने प्रयागराज एक्सप्रेस के छूटने के समय प्रदर्शन भी किया। 
नार्थ रेलवे मेन्स यूनियन प्रयाग पर कर्मचारियों ने वेतन आयोग की संस्तुति पर असंतोष प्रकट किया। शाखा मंत्री के नेतृत्व में नाराज कर्मचारियों ने वेतन आयोग की रिपोर्ट की अर्थी निकाली और स्टेशन पर दहन किया। कहा गया कि हाई इम्पावर कमेटी ने न्यूनतम 23500 वेतन देने की सहमति दी थी लेकिन वित्तमंत्री ने दबाव डालकर कर्मचारी विरोधी रिपोर्ट दिलवाई।
विज्ञापन


एनसीआर लेखा निर्माण संगठन के इलाहाबाद, आगरा एवं झांसी मंडल में वर्ष 2015-16 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी (निर्माण) अमर कुमार सिन्हा ने विजय कुमार श्रीवास्तव, एवं उदय कुमार केलकर को सम्मानित किया। उन्होंने भविष्य में इसी प्रकार कार्य करने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में रवि पटेल समेत संबंधित मंडलों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें