तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
एसी कोच की जगह स्लीपर कोच वाली ट्रेनों को ही प्राथमिकता
15 अप्रैल से रेल संचालन शुरू होगा या नहीं लेकिन रेलवे ने तकरीबन यह तय कर लिया है कि रेल संचालन जब भी शुरू होगा तो एसी कोच की जगह स्लीपर कोच वाली ट्रेन संचालन को ही प्राथमिकता दी जाएगी। किसी भी स्टेशन पर अगर यात्री को कोई ट्रेन पकड़नी है तो उसे ट्रेन आगमन समय से कम से कम 2 घंटे पहले ही स्टेशन पहुंचना होगा। ताकि उसकी जांच आदि की जा सके। उधर रेल महकमे में चर्चा इस बात की भी है कि जिन शहरों में कोविड-19 के ज्यादा पॉजिटिव के साए हैं उन शहरों में ट्रेनों का ठहराव ना किया जाए।
15 अप्रैल से रेल संचालन शुरू होगा या नहीं यह निर्णय रेलवे बोर्ड स्तर से लिया जाना है । एनसीआर प्रशासन इस संबंध में कोई निर्णय नहीं ले रहा। अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ एनसीआर।