फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: जनता कर्फ्यू से अब तक कारोबारियों को 2500 करोड़ का नुकसान

Thu, 09 Apr 2020 01:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
maruti show room - फोटो : Justdial
शहर में हुए लॉक डाउन का सबसे ज्यादा असर स्थानीय कारोबारियों पर पड़ता दिख रहा है। जानकार बताते हैं बीते 18 दिन के दौरान शहर के कारोबारियों को लगभग 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई हो रही है। इस वजह से किराना, दवा, सब्जी एवं आवश्यक वस्तुओं के व्यापारियों पर लॉक डाउन का असर नहीं है।

जनता कर्फ्यू 22 मार्च के दिन से ही शहर के बाजार बंद हैं और आवश्यक वस्तुओं की ही दुकानें खुली हुई है। यानी कि इन 18 दिनों से शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट, कपड़ा की दुकान, फुटवियर, ज्वैलर्स, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिकल, मोबाइल, ऑटोमोबाइल, सीमेंट, हाईवेयर आदि से जुड़ी सभी दुकानें एवं शोरूम बंद हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
car show room
इन 18 दिनों के दौरान कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सिर्फ प्रयागराज में ही तकरीबन 2500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल का कहना है कि जिले का खुदरा व्यापार को हर रोज औसतन 130 से 140 करोड़ का नुकसान हो रहा है। इस वैश्विक महामारी के कारण व्यापारियों के लिए मौजूदा वक्त बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

3 of 6
जीएसटी के चलते खाली पड़ा इलेक्ट्रोनिक शोरूम।
प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा कहते हैं कि व्यापारियों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। लेकिन कर्मचारियों का वेतन, दुकान का किराया एवं अन्य कर उन्हें सरकार को तो देना ही पड़ रहा है। सहालग की खरीदारी पर असर, कारोबारी मायूस 0 कोरोना महामारी और लॉक डाउन का असर सहालग पर भी पड़ा है। 14 अप्रैल से ही शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है। लेकिन लॉक डाउन की वजह से अप्रैल, मई एवं जून माह में होने वाली कई शादियां निरस्त कर दी गई हैं।

4 of 6
शोरुम
होली के बाद या चैत्र नवरात्र में ही लोग सहालग के लिए खरीदारी करते हैं। लेकिन इस बार बाजार बंद रहने से लोग खरीदारी आदि नहीं कर सके। शहर के ज्वैलर्स को इससे लंबा नुकसान हुआ। एक अनुमान के मुताबिक सिर्फ लॉक डाउन अवधि में ही तकरीबन 500 करोड़ का नुकसान शहर के सराफा बाजार के कारोबारियों को हुआ। लॉक डाउन में शहर के कारोबारियों का करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

5 of 6
demo pic
बाजार भले ही बंद हो लेकिन व्यापारियों को बैंक लोन, किराया, बिजली का बिल, स्टाफ की सैलरी आदि को देनी ही पड़ रही है। गौरव अग्रवाल, चार्टर्ड एकाउंटेंट सहालग की वजह से लोग सोना, चांदी आदि की खरीदारी करते हैं, जो इस बार नहीं हो सकी।

रेस्टोरेंट, होटल, इलेक्ट्रानिक्स, फुटवियर, रेडीमेड गारमेंटस आदि सब ठप पड़ा है। ऐसे में सिर्फ प्रयागराज में ही एक दिन में औसतन 125 करोड़ से ज्यादा का नुकसान कारोबारियों को हो रहा है।- डा. पवन जायसवाल, कर एवं वित्त सलाहकार
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुपये - फोटो : DEMO Pics

कितना नुकसान

गारमेंट्स एवं फुटवियर 350 करोड़
ट्रांसपोर्ट 300 करोड़
एफएमसीजी 250 करोड़
इलेक्ट्रानिक एंड इलेक्ट्रिकल 175 करोड़
मोबाइल, लैपटाप 70 करोड़
ज्वैलरी 500 करोड़
ऑटोमोबाइल और स्पेयर पार्टस 400 करोड़
होटल एंड रेस्टोरेंट 150 करोड़
अन्य 300 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें