फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड आवेदन से टली रेलवे भर्ती परीक्षा

Thu, 24 May 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से लोको पॉयलेट, तकनीशियन एवं ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए ली जाने वाली भर्ती परीक्षा टाल दी गई है। पहले यह परीक्षा मई में शुरू होनी थी, लेकिन अब अगस्त के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है। 90 हजार पदों पर भर्ती के लिए 2.37 करोड़ रिकॉर्ड आवेदन आने से बोर्ड अब तक परीक्षा केंद्रों का चयन नहीं कर सका। ऐसे में परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे बोर्ड को ऐसे केंद्रों का चयन करना है, जहां परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा दे सकें। ऐसे में यह परीक्षा शुरू होने के बाद तकरीबन दो माह में ही संपन्न हो सकेगी। फरवरी माह में ही बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पॉयलट, तकनीशियन के 26502 और ग्रुप डी के 62907 पदों में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। इन पदों के लिए देश भर से तकरीबन तीन करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। आवेदन पत्र की छंटनी के बाद 2.37 करोड़ अभ्यर्थियों के लिए रेलवे द्वारा परीक्षा केंद्र का इंतजाम किया जाना है।

दो वर्ष पूर्व ली गई एक भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को देखते हुए बोर्ड ऐसे परीक्षा केंद्रों का चयन कर रहा है, जहां गड़बड़ी की गुंजाइश न हो। इसके लिए बड़े इंजीनियरिंग कालेज एवं प्रौद्योगिकी संस्थान आदि का चयन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। ऐसे संस्थानों की सीमित संख्या को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा का शेड्यूल इस बार काफी लंबा हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार परीक्षा तकरीबन दो माह तक चलेगी।
विज्ञापन

आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी का कहना है कि रिकार्ड आवेदन की वजह अभी परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं हुई है। बोर्ड स्तर पर इसे लेकर मंथन चल रहा है। शीघ्र ही परीक्षा तिथि बोर्ड द्वारा घोषित की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें