फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ में रेल यात्रियों को मिलेगी अब तक की सबसे बेहतर सुविधा, जीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 16 Oct 2024 02:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाप्रबंधक ने रामबाग रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर महाकुंभ को लेकर रेलवे की ओर से की जा रही तैयारियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जो यात्री आएंगे उन्हें रेलवे अब तक की सबसे बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने रामबाग प्रयागराज रेलवे स्टेशन का लिया जायजा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर बुधवार को प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। महाकुंभ के मद्देनजर यहां पर चल रही तैयारियों को परखा। जीएम ने महाकुंभ को लेकर रेलवे की ओर से की जा रही तैयारियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जो यात्री आएंगे उन्हें रेलवे अब तक की सबसे बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन











नवंबर के अंतिम या दिसंबर के शुरुआत तक सारे कार्य पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गंगा के ऊपर बन रहा रेलवे का नया पुल दिसंबर तक शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सीआरएस इंस्पेक्शन होना है। कहा कि रेलवे स्टेशन पर काफी यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। 

प्रयागराज जंक्शन से रामबाग के बीच हुए रेल दोहरीकरण के बाद दोनों रेल ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन इसी माह शुरू हो जाएगा। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ( सीआरएस) इस रेलमार्ग का सोमवार 21 अक्तूबर को निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह जहां एक ओर इस रेलखंड पर बिछे नए रेल ट्रैक का जायजा लेंगे तो वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जंक्शन से रामबाग के बीच वह स्पीड ट्रायल भी लेंगे।

रामबाग से प्रयागराज जंक्शन के बीच स्पीड ट्रायल होने के बाद दिसंबर माह के पहले सप्ताह में सीआरएस दारागंज को झूंसी से जोड़ने के लिए गंगा पर बनाए गए नए पुल का भी निरीक्षण करेंगे। यहां भी सुरक्षा से पहलुओं की तमाम जांच सीआरएस द्वारा की जाएगी। उनकी ओके के बाद इस नए पुल पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। बुधवार को प्रयागराज पहुंची पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने इसकी पुष्टि भी की।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर प्रयागराज रामबाग, झूंसी रेलवे स्टेशन पर जो विकास कार्य चल रहे हैं वह सभी समय से चल रहे हैं। हमारी तैयारी है कि नवंबर के अंतिम या दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक सारे कार्य समाप्त कर दिए जाए। उन्होंने प्रयागराज रामबाग से प्रयागराज जंक्शन के बीच हुए दोहरीकरण और गंगा पर बने पुल पर सीआरएस निरीक्षण की बात भी कही। कहा कि उनके निरीक्षण के बाद गंगा पुल और इस रूट पर बिछाए गई नई रेल लाइन पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

डीआरएम वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव के साथ प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ मेले से जुड़े कार्यों का जायजा लेने पहुंची महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने कहा कि मैं आश्वस्त करती हूं कि इस बार महाकुंभ में यात्रियों को अब तक की सबसे बेहतर सुविधा दी जाएगी। रामबाग स्टेशन के बाद जीएम झूंसी स्टेशन पहुंची। वहां निरीक्षण करने के बाद वह रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के कार्यालय भी पहुंची।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें