फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: रेल यात्री खुद ही जांच सकेंगे वेंडर की वैधता...करना होगा यह काम; प्रयागराज मंडल में प्रक्रिया शुरू

Tue, 25 Nov 2025 08:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ट्रेन यात्री अब किसी भी वेंडर से खाद्य सामग्री खरीदने से पहले उस वेंडर की वैधता की जांच खुद कर सकेंगे। रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडिंग पर रोक लगाने के लिए वेंडरों को क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र जारी किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही वैध और अवैध वेंडरों की पहचान हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल की ओर से 850 से अधिक वेंडरों को क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र जारी किए जा चुके हैं। करीब 1100 वेंडरों को यह परिचय पत्र जारी होंगे। किसी भी रेलवे कर्मचारी, यात्री या आमजन द्वारा क्यूआर कोड स्कैन करने पर वेंडर का नाम, आधार नंबर, वैधता अवधि, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, पुलिस सत्यापन, तैनाती इकाई एवं लाइसेंस का विवरण देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें