इंस्पेक्टर-दरोगा समेत छह सस्पेंड
लॉज में घुसकर छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई। वीडियो फुटेज के आधार पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं।
एसएसपी पहुंचे छात्रों के बीच, कहा- बहकावे में न आएं
उधर, घटना के बाद एसएसपी अजय कुमार छात्रों के बीच बघाड़ा पहुंचे। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होेंने कहा कि वह किसी के बहकावे में न आएं। जो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ा करे, वह छात्रनेता नहीं बल्कि छद्म नेता हैं।
डिलीट व्हाट्सएप चैट रिकवरी को लैब भेजेंगे मोबाइल
पुलिस का कहना है कि कर्नलगंज बवाल मामले में गिरफ्तार राजेश सचान के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट डिलीट मिले हैं। इनकी रिकवरी के लिए उसका मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
दरअसल पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि राजेश ने ही पथराव और रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए छात्रों को उकसाया था। फिलहाल उसने पूछताछ में अफसरों को यही बताया है कि वह छात्रहित के लिए संघर्ष कर रहा है। राजेश मूलरूप से हमीरपुर का रहने वाला है। 2002 में इविवि से एमए करने वाला राजेश पहले भी जेल जा चुका है।