हंडिया : बाहरी नेताओ से प्यार, पार्टी के नेताओ से खार
समाजवादी पार्टी द्वारा हंडिया विघानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए विधायक हाकिमलाल बिंद को चुनावी मैदान में उतार दिया गया है। पार्टी के इस निर्णय से टिकट के दोवदार नेताओ में गहरा असंतोष ही नहीं व्याप्त हो गया है, बल्कि उनके समर्थको में गहरी नाराजगी भी है।
वर्ष 2011 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी से महेश नरायण सिंह हंडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उनके निधन के बाद 2013 में हुए उपचुनाव के दौरान पुत्र प्रशांत सिंह को हंडिया की जनता ने समाजवादी पार्टी से विधायक बनाकर विधान सभा भेज दिया था। 2017 के आम चुनाव में पार्टी द्वारा इनको टिकट नहीं दिया गया। 2022 में पार्टी द्वारा जब पुन: टिकट नहीं दिया गया तो समर्थकों ने गहरी नारजगी जताई।
जुनेदपुर गांव स्थित पूर्व विधायक के आवास पर समर्थकोंने पार्टी के इस निर्णय से आहत होकर उनसे हंडिया विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरने की मांग की। पूर्व विधायक प्रशांत सिंह पार्टी के इस निर्णय पर असंतोष जताते हुए कहा कि सपा मुखिया ने पुनर्विचार न किया तो समर्थको की भावनाओं का आदर करना हमारी प्राथमिकता होगी ।