फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : खुर्दा, मालदा टाउन और शेखपुरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, होली के चलते लिया गया निर्णय

Sun, 15 Feb 2026 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होली के मौके पर रूटीन ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए चार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इनका संचालन आनंद विहार से खुर्दा रोड, झांसी से खुर्दा रोड, आनंद विहार से शेखपुरा और आनंद विहार से मालदा टाउन के बीच होगा।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के मौके पर रूटीन ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए चार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इनका संचालन आनंद विहार से खुर्दा रोड, झांसी से खुर्दा रोड, आनंद विहार से शेखपुरा और आनंद विहार से मालदा टाउन के बीच होगा। दो ट्रेन प्रयागराज जंक्शन और दो सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

विज्ञापन


वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से गाड़ी (01929) का संचालन हर शुक्रवार 27 फरवरी से 27 मार्च तक होगा। झांसी से सुबह 4:55 बजे चलकर ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी के रास्ते ट्रेन शाम 5:30-5:35 बजे सूबेदारगंज एवं अगली शाम 7:30 ओडिशा के खुर्दा रोड स्टेशन पहुंचेगी। खुर्दा रोड से इसका संचालन हर रविवार रात 12:35 बजे एक से 29 मार्च तक होगा। रविवार रात को ही 11:15-11:20 बजे ट्रेन सूबेदारगंज एवं सोमवार सुबह 11:15 बजे ट्रेन झांसी पहुंचेगी।

मालदा टाउन से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन (03435) हर सोमवार दो से 16 मार्च तक सुबह 9:30 बजे चलकर अगली रात 1:50-1:55 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं दोपहर 1:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। आनंद विहार से 03436 हर मंगलवार तीन से 17 मार्च तक दोपहर 3:35 बजे चलकर रात 3:00-3:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह आनंद विहार से शेखपुरा के लिए स्पेशल ट्रेन (04070) की रवानगी 20, 24, 27 फरवरी एवं तीन और छह मार्च की रात 12:20 बजे होगी। सुबह 10:00-10:05 बजे ट्रेन प्रयागराज एवं रात 8:30 बजे पश्चिम बंगाल के शेखपुरा स्टेशन पहुंचेगी। शेखपुरा से 04069 का संचालन भी उक्त तिथि में रात 10:30 बजे होगा। सुबह 9:00-9:05 बजे प्रयागराज एवं शाम 7:00 बजे ट्रेन आनंद विहार पहुंचेगी।

वहीं, आनंद विहार से खुर्दा रोड के लिए गाड़ी (04066) की रवानगी 27 फरवरी एवं तीन मार्च की रात 12:30 बजे होगी जो सुबह 10:20-10:25 बजे ट्रेन सूबेदारगंज एवं अगली दोपहर 12:30 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी। वापसी में 04065 का संचालन 28 फरवरी एवं चार मार्च को खुर्दा रोड से दोपहर 3:30 बजे चलकर अगली शाम 5:55-6:00 बजे सूबेदारगंज एवं सुबह 8:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें