आदेश के पहले ही कई यात्रियों ने करा लिए हैं रिजर्वेशन
रेल अफसरों का तर्क था कि इस आदेश के आने केे पहले से ही कई यात्रियों ने रिजर्वेशन करवा रखे है। इस वजह से अगर कोई जनरल श्रेणी के आरक्षित कोच में बिना रिजर्वेशन सफर करता है तो उससे जुर्माना लिए जाने का प्रावधान है। यात्रियों को हो रही इस दिक्कत का समाचार अमर उजाला ने सात मई के अंक में प्रकाशित किया। खबर के माध्यम से यह भी बताया गया कि इस वर्ष के शुरुआती चार माह में तमाम ट्रेनों में ऐसे ही यात्रियों से जुर्माने के रूप में रेलवे द्वारा 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की जा चुकी है।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे ने एनसीआर की ट्रेनों में लगे जनरल कोच में एडवांस रिजर्वेशन की मियाद कम खत्म होगी, उन ट्रेनों के नाम की सूची जारी कर दी है। सूची के माध्यम से यह भी बताया गया कि ट्रेनों के सभी जनरल कोच में किस तारीख से सफर किया जा सकता है।
कुछ ट्रेनों के जनरल कोच में है सफर की अनुमति
प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के ही जनरल कोच में सफर करने की अनुमति हैं। हालांकि जिन ट्रेनों में सफर की अनुमति है उसके सभी जनरल कोच की बजाय एक या दो कोच में ही बिना रिजर्वेशन सफर किया जा सकता है। इसमें बुंदेलखंड, प्रयागराज, जयपुर, चंबल एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं, जबकि पांच ट्रेनें ऐसी हैं जिसके सभी जनरल कोच में साधारण टिकट लेकर सफर किया जा सकता है।
एनसीआर की पांच ट्रेनों के सभी जनरल कोच एवं 19 ट्रेनों के कुछ ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा की अनुमति हैं, जो बची हैं उन सब के सभी जनरल कोच में अलग-अलग तिथि से बिना रिजर्वेशन सफर की अनुमति दी गई है। - डा. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।
इन तिथियों से संबंधित ट्रेनों के सभी जनरल कोच में बिना रिजर्वेशन शुरू होगा सफर
22431 प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस 07 जून
14163 प्रयागराज-मेरठ सिटी संगम एक्स. 07 जून
14113 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस 22 जून
11107 ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्स. 12 जून
12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्स. 11 जून
12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 23 मई
12403 प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस 14 जून
12417 प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्स. 21 जून
14112 प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस 05 जून
20976 आगरा-हावड़ा एक्सप्रेस 02 जून
22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी एक्सप्रेस 20 मई
14116 प्रयागराज-डा. आंबेडकरनगर एक्स. 18 जून
14151 कानपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस 05 जून
12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्स. 22 मई
12547 आगरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 जून
22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस 25 जून
22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई-बांद्रा टर्मिनल 03 जुलाई
22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस 29 जून
22443 कानपुर-बांद्रा टर्मिनल 29 जून
22445 कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 23 मई
22547 ग्वालियर-अहमदाबाद 29 मई
11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 13 जून
11126 ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस 16 मई
11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस 26 जून