प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य की वजह से प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का संचालन अब प्रयागराज रामबाग की जगह बनारस से होगा। 27 मई से 17 जुलाई 24 तक ट्रेन का आवागमन बनारस से ही होगा। प्रयागराज जंक्शन पर पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। इस वजह से यहां से चलने वाली तमाम ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट की जा चुकी हैं।
12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर एवं 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग 27 मई से 17 जुलाई तक तक बनारस से चलेगी। इस अवधि में ट्रेन प्रयागराज रामबाग से बनारस तक निरस्त रहेगी। वहीं, 11801 वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस 20 मई से 18 जुलाई तक एवं 11802 प्रयागराज-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी का संचालन 21 मई से 19 जुलाई तक प्रयागराज जंक्शन से नैनी तक होगा।