फिलहाल उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा कानपुर से प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चित्रकूट जाने वाली इंटरसिटी की संचालन की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। पहले की तरह ट्रेन सुबह कानपुर से 6:00 बजे चलकर 9:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
बीते सवा 2 साल से बंद चल रही कानपुर इंटरसिटी का संचालन एक बार रेलवे फिर से शुरू करने जा रहा है। 18 जुलाई से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। अमर उजाला द्वारा इस ट्रेन को एक बार फिर से शुरू करने का मुद्दा पिछले दिनों उठाया गया था। इसका असर यह रहा कि मंडल रेल उपयोगकर्ता समिति की बैठक में भी सदस्यों द्वारा कानपुर इंटरसिटी का संचालन शुरू कराने की बात जोरदार ढंग से रखी गई। तब रेल प्रशासन द्वारा भी आश्वस्त किया गया कि वह इस संबंध में विचार करेगा।
विज्ञापन
फिलहाल उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा कानपुर से प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चित्रकूट जाने वाली इंटरसिटी की संचालन की घोषणा मंगलवार को कर दी गई। पहले की तरह ट्रेन सुबह कानपुर से 6:00 बजे चलकर 9:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन मानिकपुर के रास्ते दोपहर 12:00 बजे चित्रकूट पहुंच जाएगी। वापसी में चित्रकूट से ट्रेन दोपहर 3:55 बजे चलकर शाम 6:20 बजे प्रयागराज एवं रात 9:50 बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंच जाएगी।