वापसी भी विमान से ही होगी। इस दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि मंदिर, काल भैरव मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महेश्वर अहिल्या किला, अहिल्या माता राजगद्दी दर्शन, राजेश्वरी मंदिर, नर्मदा नदी, मान्डू में रानी रूपमती पवेलियन, जहाज महल, हिंडोला महल, इको पॉइंट एवं नीलकंठ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।
श्रावण मास में ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अपना अलग महत्व है। इसी वजह से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा श्रावण मास में दो ज्योतिर्लिंगों महाकालेश्वर एवं ओंकारेश्वर के साथ महेश्वर एवं मान्डू के स्थानीय भ्रमण के लिए हवाई टूर पैकेज लांच किया है। यह पूरा पैकेज पांच रात, छह दिन का है, जो पांच अगस्त से दस अगस्त तक का रहेगा।
विज्ञापन
इसके लिए आईआरसीटीसी द्वारा लखनऊ से इंदौर तक यात्रियों को विमान से ले जाने की व्यवस्था की गई है। वापसी भी विमान से ही होगी। इस दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धि मंदिर, काल भैरव मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महेश्वर अहिल्या किला, अहिल्या माता राजगद्दी दर्शन, राजेश्वरी मंदिर, नर्मदा नदी, मान्डू में रानी रूपमती पवेलियन, जहाज महल, हिंडोला महल, इको पॉइंट एवं नीलकंठ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।
इस पैकेज में तीन सितारा होटल में ठहरने एवं खानपान की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट एवं डिनर) आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 28850 रुपये एवं तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 27150 रुपये रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रामायण यात्रा के यात्रियों को संगम के साथ बड़े हनुमान मंदिर का करवाया जाएगा दर्शन
रामायण यात्रा भारत गौरव ट्रेन से आने वाले पर्यटकों के आगमन की की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अफसरों की बैठक शनिवार को हुई। डीएम संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यातायात, पार्किंग तथा पर्यटन स्थलों पर साफ सफाई कराए जाने के साथ संगम नोज पर जेटी की बैरिकेटिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया।
दरअसल आध्यात्मिक पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए श्री रामायण यात्रा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 21 जून को दिल्ली से चली । 18 दिनों की यात्रा में भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े देश के विभिन्न स्थलों में यह ट्रेन जाएगी। प्रयागराज में इसके यात्री 27 जून को गंगा-यमुना संगम व बड़े हनुमान जी का दर्शन करेंगे। इसके उपरांत भरद्वाज आश्रम और श्रृंगवेरपुर का भ्रमण व दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रयागराज से चित्रकूट के लिए सभी पर्यटक रवाना हो जाएंगे।
डभौरा स्टेशन पर भी रुकेगी प्रयागराज-इंदौर एक्सप्रेस
प्रयागराज से इंदौर के डॉ. आंबेडकर नगर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव अब डभौरा रेलवे स्टेशन पर भी होगा। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आने वाले इस स्टेशन पर प्रयागराज-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस का ठहराव 27 जून से शुरू हो जाएगा। रेलवे द्वारा इसकी समय सारिणी शनिवार को जारी कर दी गई।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 14115 डॉ. आंबेडकर नगर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 3.54-3.55 बजे डभौरा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसी तरह प्रयागराज से रवानगी के बाद शाम 4.37-4.38 बजे इसका ठहराव डभौरा में होगा। यह ठहराव अभी छह माह के लिए प्रयोगात्मक रूप से शुरू होगा। उधर वापसी में इस ट्रेन का शंकरगढ़ में ठहराव का समय बदल गया है। यह गाड़ी सुबह 4.18 बजे से 4.20 बजे तक वहां रुकेगी। अभी इसका यहां आने का समय सुबह 4.13-4.15 बजे है। बता दें कि सांसदों की बैठक में ट्रेन के ठहराव का मुद्दा उठाया गया था।
डीएफसी फ्लाई ओवर निर्माण के लिए रेलवे निरस्त कर रहा ट्रेनें
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के खुर्जा और सिकंदरपुर के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर फ्लाईओवर बनाने का काम होने की वजह से दो से 13 जुलाई तक कई ट्रेनें निरस्त की जा रही हैं। ट्रेनों का निरस्तीकरण अलग-अलग तिथियों में होगा। इसमें प्रयागराज जंक्शन से गुजरने वाली 12873 हटिया-आनंद विहार पांच एवं 12 जुलाई एवं 12874 आनंद विहार-हटिया छह एवं 13 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा जंक्शन आने वाली कुछ ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी।
बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
12398 नई दिल्ली-गया महाबोधि : दो जुलाई को नई दिल्ली-पलवल-आगरा कैंट-भंडई-इटावा रूट से
12368 आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस : दो जुलाई को गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से
12323 हावड़ा-बाड़मेर : एक जुलाई को इटावा-भंडई-आगरा कैंट-पलवल-नई दिल्ली होकर चलेगी
12561 जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस : एक जुलाई को इटावा-भंडई-आगरा कैंट-पलवल होकर चलेगी