फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयागराज से चलने वाली बापूधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में दरवाजे की जगह बंधी मिली चादर

Wed, 29 Jul 2026 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से मुजफ्फरपुर जा रही बापूधाम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14112) की एक तस्वीर ने रेलवे की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस ट्रेन के थ्री-टियर एसी इकोनॉमी (एम-वन) कोच के अंदर दरवाजे की जगह चादर बांधकर कोच का पार्टीशन किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ट्रेन के कोच को चर्दा लगाकर किया गया पार्टीशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से मुजफ्फरपुर जा रही बापूधाम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14112) की एक तस्वीर ने रेलवे की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस ट्रेन के थ्री-टियर एसी इकोनॉमी (एम-वन) कोच के अंदर दरवाजे की जगह चादर बांधकर कोच का पार्टीशन किए जाने का मामला सामने आया है। इस अनोखी जुगाड़ तकनीक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने इस अव्यवस्था से नाराज होकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए तीखी नाराजगी जताई। महज 16 सेकंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कोच के अंदर निर्धारित दरवाजे या पार्टीशन की जगह एक बेडशीट टांगकर काम चलाया जा रहा है। वीडियो साझा करते हुए यात्री ने तंज कसते हुए लिखा, ‘ क्या हम इस तरह वर्ल्ड लीडर बनेंगे?‘

मामला तूल पकड़ने के बाद एक्स पर रेल मंत्रालय की ओर से तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद पहले प्रयागराज के डीआरएम रजनीश अग्रवाल और फिर वाराणसी के डीआरएम आशीष जैन ने संबंधित अधिकारियों को इसे तुरंत ठीक करने के निर्देश जारी किए। इस पूरे मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि इस ट्रेन की प्राइमरी मेंटेनेंस प्रयागराज में ही की जाती है, इसके बावजूद इस तरह की बड़ी लापरवाही का ट्रेन में संचालन होना रेलवे की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है।

विज्ञापन


इस कोच का स्लाइडिंग डोर फंस गया था। संबंधित यात्री द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद बापूधाम एक्सप्रेस के एम-1 कोच का दरवाजा गोरखपुर स्टेशन पर सही कराया गया। बाद में संबंधित यात्री धन्यवाद भी दिया। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें