Prayagraj News : रेलवे ठेकेदार की आत्महत्या के बाद कमरे से मिली लाइसेंसी पिस्टल।
- फोटो : अमर उजाला
घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की आशंका
इस दौरान बात करते हुए उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बता रहे है। गोली चलने की आवाज पर इंद्रजीत व जितेंद्र पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो वह कुर्सी पर मृत पड़े थे और पास में ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल पड़ी हुई थी।
Prayagraj News : ठेकेदार विभूति नारायण सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
पिछले नौ महीने से कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सूचना पर शुक्रवार भोर में उनकी पत्नी व अन्य रिश्तेदार भी आ गए। पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर अपने घर चले गए। ठेकेदार के साले सिद्धार्थ ने बताया कि वह कुछ दिनों से घरेलू कलह को लेकर परेशान थे। यहां वह पिछले नौ महीने से कमरा लेकर रह रहे थे। उनका मसिका गांव के पास रेलवे का काम चल रहा था। वह तीन चार दिनों में अपने घर आया जाया करते थे। मृतक के तीन पुत्र हैं।