फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR Railway : रेल यात्रियों को पांच रुपये में फिर मिलेगा एक लीटर शुद्ध पानी, लगाए जाएंगे वाटर वेंडिग मशीन

Mon, 03 Oct 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी ) द्वारा वर्ष 2015 में ही प्रयागराज मंडल के सभी प्रमुख रलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गईं। जंक्शन पर आठ वाटर वेंडिंग मशीनों के माध्यम से यात्रियों को सस्ती दरों में पानी मिलता रहा।
विज्ञापन
वाटर वेंडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, इटावा आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को एक बार फिर से सस्ती दरों में शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। यात्रियों को पांच रुपये में एक लीटर और एक रुपये में 300 एमएल पानी मिलेगा। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी ) द्वारा वर्ष 2015 में ही प्रयागराज मंडल के सभी प्रमुख रलवे स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गईं। जंक्शन पर आठ वाटर वेंडिंग मशीनों के माध्यम से यात्रियों को सस्ती दरों में पानी मिलता रहा, लेकिन कोरोना की वजह से 2020 में जंक्शन समेत एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों पर लगी वेडिंग मशीनें बंद हो गईं। इस वजह से यात्रियों को मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

इस बीच आईआरसीटीसी ने सभी स्टेशनों पर लगी वाटर वेंडिंग मशीनें रेलवे को हैंडओवर कर दीं। इसे लेकर अमर उजाला ने भी पिछले दिनों  ‘रेलवे स्टेशन पर धूल फांक रही वाटर वेंडिंग मशीन ’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद से ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मशीनों को फिर से चालू करने पर मंथन शुरू हो गया। इस बारे में डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा का कहना है कि वाटर वेंडिंग मशीन शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, इटावा, टूंडला, मिर्जापुर आदि रेलवे स्टेशनों पर 56 वाटर वेंडिंग मशीन के माध्यम से यात्रियों को शुद्ध पानी मिलेगा। 


इन दरों पर मिल सकता है पानी 
कुल मात्रा        खुला        कंटेनर के साथ
300 एमएल        01 रुपये        02 रुपये
500 एमएल        03 रुपयेे      05 रुपये
एक लीटर        05 रुपये        08 रुपये
दो लीटर        08 रुपये        12 रुपये
पांच लीटर        20 रुपये    25 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें