फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में राहुल गांधी बोले : भाजपा ने युवाओं के साथ किया धोखा, किसानों को सड़क पर उतरने के लिए किया मजबूर

Sat, 26 Feb 2022 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार को कोरांव के पथरताल गांव में कांग्रेस प्रत्याशी रामकृपाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लघु उद्योगाें को बढ़ावा देने के लिए कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : कोरांव में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में ऐसी सरकार बनांए जो अपने वादों को निभाए। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में किसानों की आय दोगुनी करने एवं युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन वादों को पूरे करने के क्रम में उन्होंने तीन कृषि काले कानूनों को लाकर किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया।

विज्ञापन




उक्त बातें शुक्रवार को कोरांव के पथरताल गांव में कांग्रेस प्रत्याशी रामकृपाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लघु उद्योगाें को बढ़ावा देने के लिए कोई पहल नहीं की है।



उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आते की किसानों का ऋण माफ कर धान का 2500 रूपए प्रति कुंतल मूल्य किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने नोटबंदी पर तंज कसते हुए कहा कि गरीबों को कतार में लगा दिया गया। वर्तमान चुनाव में मोदी शिक्षा, रोजगार पर बात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन





उन्होंने छुट्टा मवेशियों के आतंक से किसानों की बदहाली के साथ-साथ सपा और बसपा पर भी तंज कसा। इस मौके पर महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री वर्षा गायकवाड, छत्तीसगढ़ के  पूर्व सांसद राजमणि, शेखर बहुगुणा, बाजीराव खांडे, एवं प्रत्याशी रामकृपाल कोल, जावेद उर्फी ने भी जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें