लालगोपालगंज- मोहम्म्द हबीब फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
रायबरेली जनपद के सलोन निवासी वृद्ध ने शुक्रवार शाम प्रयाग-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के पीछे पुत्रवधू द्वारा जमीन के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने की बात सामने आई है।
रायबरेली जनपद के सलोन थाना अंतर्गत जौदहां निवासी मोहम्मद हबीब (71) अपने पैतृक मकान में पत्नी के साथ रहते थे। शुक्रवार शाम करीब 4ः25 बजे प्रयाग से लखनऊ जा रही इंटरसिटी ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने जान दे दी। लालगोपालगंज के दानियालपुर मोहल्ला में रहे रहे मृतक के पोते मोहम्मद आमिर ने बताया कि घर में संपत्ति को लेकर तनाव चल रहा था। आमिर के अनुसार उसकी बड़ी मम्मी (हनीफ की पत्नी) मुंबई से गांव आई है। वह लगातार जमीन अपने नाम कराने के लिए बुजुर्ग हबीब पर दबाव बना रही थी।
शुक्रवार सुबह इसी बात को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। मामले में डायल 112 को बुलाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। शाम को रेलवे ट्रैक के पास उनका शव मिला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।