फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस इंटरव्यू में पूछा सवाल- गहलोत सरकार कैसे संकट में है, गवर्नर का क्या रोल होगा

Fri, 17 Jul 2020 09:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

साक्षात्कार में पूछे गए दूसरे सवाल
  • पाकिस्तान का सर्वोच्च सिविल अवार्ड क्या है । 
  • तुम्हारी क़्वालिटी क्या है, कमी क्या है अपने वैगग्राउंड के बारे में बताओ । 
  • गोदान उपन्यास पढ़ने के बाद एक प्रशासक उसे किस रूप में ग्रहण करेगा।
  • मर्शी क्या होता है, प्रशासन में मर्सी का प्रयोग कैसे और कब किया।
  • मिनी संविधान के बारे में बताओ।
  • ग्रामीण सेवा कल्याण समितियों में क्या कमियां हैं,इसे कैसे दूर किया जा सकता है।
  • उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं। 
  • प्रशासक की एक क़्वालिटी बताओ ।
  • प्रदेश एवं केंद्र की  योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे करेगें ।
  • सार्स वायरस  और कोविड में अंतर कोविड और कोरोना में अंतर क्या है।
  • ग्रामीणों की समस्याएं, महिला विश्वविद्यालय, दिव्यांग विवि के बारे में
  • रेन हार्वेस्टिंग क्या है, पोखरा, कुंआ रेन हार्वेस्टिंग में कैसे सहयोगी हैं।
  • चन्द्रशेखर आजाद का पूरा नाम।
  • सम्राट अशोक के बारे में बताओ, वह किस प्रकार प्रासंगिक हैं।
  • पर्यावरण का नीतिशास्त्र बताओ ।
  • पूना पैक्ट पर किस किस के हस्ताक्षर हैं । 
  • पुलिस किस एक्ट के अंतर्गत कार्य करती है ।
  • भारत मे कितने कानून हैं, कुल कितने एक्ट बने ।
विज्ञापन
uppsc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्विप क्या है, हॉर्स ट्रेडिंग में क्या होता है, गहलोत सरकार कैसे संकट में है, इसमें गवर्नर का क्या रोल होगा, सरकार का क्या होगा जैसे सवालों से पीसीएस-2018 इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को दो चार होना पड़ा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से उनकी क्वालिटी, कोरोना- कोविड में अंतर और कोविड वैक्सीन बनाने में कौन से देश आगे हैं जैसे सवाल पूछे गए। शुक्रवार को इंटरव्यू के तीसरे दिन 115 अभ्यर्थियों में से 112 उपस्थित हुए, तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन

UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
आयोग में दो सत्रों नौ और दोपहर 12 बजे आयोजित साक्षात्कार में शामिल होकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि औसतन 12 से 15 मिनट का समय सवाल पूछने में ले रहे हैं। इंटरव्यू देकर बाहर निकले लोगों ने बताया कि उनसे पूछा गया कि कोविड नियंत्रण में उत्तर प्रदेश राजस्थान और बिहार से कैसे बेहतर है। इस दौरान लॉकडाउन का समाज और परिवार पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव के बारे में पूछा गया।

उनसे एसडीएम के कार्यक्षेत्र, शक्ति एवं स्रोत के बारे में पूछा गया। उनसे एसडीएम और एसडीओ का अंतर भी पूछा गया। अभ्यर्थियों से यह भी पूछा गया कि आपका चयन होगा कि आपकी भर्ती होगी। प्रदेश में पुलिस कमिश्नर पद का सृजन सफल या विफल रहा। पूछकर अभ्यर्थियों की निर्णय शक्ति की परख की गई।
विज्ञापन

यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

एन-95 मॉस्क की विशेषता पूछा

इंटरव्यू के दौरान मॉस्क अनिवार्य किए जाने के बाद अभ्यर्थी एक से बढ़कर एक आकर्षक मॉस्क लगाकर पहुंच रहे हैं। इस दौरान इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से सवाल किया कि जो एन-95 मॉस्क आप लगाए हैं, इसकी विशेषता क्या है। आख्रिर मेें आप घर में बना सस्ता मॉस्क क्यों नहीं लगा सकते। इस मॉस्क से किस प्रकार से बेहतर तरीके से बचाव कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें