फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Coronavirus Case News: कोरोना के 32 नए संक्रमित, चार की मौत

Fri, 17 Jul 2020 12:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कोरोना महामारी घातक रूप अख्तियार करती जा रही है। बृहस्पतिवार को भी चार लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई, जबकि 32 नए लोग संक्रमित मिले। एसआरएन में कोरोना से मरने वाले चारों लोग शहर के रहने वाले थे। इसी के साथ जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या तीन सौ का आंकड़ा पार करने के करीब है। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 31 हो गई है। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
एसआरएन के कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार के मुताबिक संक्रमित जिन चार लोगों की मौत हुई है, उन्हें कोरोना संक्रमण के साथ अन्य बीमारियां भी थीं। कोरोना वार्ड में उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों में सिविल लाइंस निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति को गुर्दे की पथरी के अलावा अन्य संक्रमण थे। उन्हें 14 जुलाई को भर्ती किया गया था।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी तरह 12 जुलाई को भर्ती नैनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति निमोनिया से पीड़ित होने के साथ अन्य संक्रमण से ग्रसित थे। मरने वालों में नैनी के ही एक मरीज को मधुमेह, हाई बीपी की शिकायत थी। पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें 14 जुलाई को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। चौथा मरीज मुट्ठीगंज का निवासी था। इस मरीज को अन्य संक्रमण के साथ ब्रांकाइटिस की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि मरने वाले सभी मरीजों के शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए सील कर एंबुलेंस से भेजे गए। 

prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुराना कटरा में एक ही परिवार के पांच सदस्य पॉजिटिव 

एक सप्ताह से अचानक बढ़ी संक्रमितों में अधिकांश शहर के पुराने और घने इलाकों के रहने वाले हैं। कटरा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार में माता-पिता के साथ तीन बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 22, 15 और 14 वर्ष है। शहर के अन्य हिस्सों से भी मरीज मिले हैं। वहीं शंकरगढ़ इलाके के साथ बारा पॉवर प्लांट में मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है।

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमितों में बृहस्पतिवार को अल्लापुर सब्जी मंडी निवासी एक 88 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अल्लापुर के दूसरे मरीज की उम्र भी 78 वर्ष है। दोनों मरीजों को अन्य दिक्कतें भी हैं। वहीं खलासी लाइन कीडगंज में एक नया संक्रमित आसपास रहने वालों के डर का कारण बन गया है।
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
कीडगंज नई बस्ती में बुधवार को एक महिला संक्रमित पाई गई थीं। पुराने शहर में साउथ मलाका इलाके में फिर एक कोविड संक्रमण का एक नया मरीज सामने आया है। चौक कोतवाली क्षेत्र के दो मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अशोक नगर में 33 वर्षीय युवक और स्ट्रैची रोड पर 50 वर्षीय महिला, धूमनगंज की एक 67 वर्षीय बुजुर्ग, सोहबतिया बाग निवासी 52 वर्षीय पुरुष, अलोपीबाग निवासी 19 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित हैं।

शांतिपुरम फाफामऊ और झूंसी इलाके से भी कई मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नैनी में भी दो नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। वहीं शहर के जार्जटाउन में अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले एक 52 वर्षीय पुरुष के साथ एक 17 वर्षीय किशोरी भी संक्रमित है। शहर के रानीमंडी, शिवचरण लाल रोड पर भी कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। दारागंज में एक युवती समेत दो लोग बृहस्पतिवार को पॉजिटिव पाए गए हैं। मुट्ठीगंज इलाके में दो लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि की गई है। सभी को देर रात तक अस्पताल पहुंचाने का काम किया जाता रहा।

शंकरगढ़ नगर पंचायत हॉटस्पॉट, रास्ते किए सील

शंकरगढ़ क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को बारा पॉवर प्लांट में एक और कोरोना पीड़ित पाया गया। वहीं नगर पंचायत शंकरगढ़ में एक महिला में कोविड संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सैनिटाइजेशन की कार्रवाई कराई गई। तहसीलदार बारा डॉ. विशाल शर्मा ने लेखपाल और पुलिस के साथ नगर पंचायत को जाने वाले सभी रास्ते सील करा दिए। शुक्रवार को यहां लोगों की कोविड जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें