फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। गल्ला बाजार कर्नलगंज में रहने वाले पीडब्ल्यूडी कर्मी सोमनाथ ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक व नशे का आदी था। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

गल्ला बाजार का रहने वाला सोमनाथ पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। मृतक आश्रित कोटे से उसे नौकरी मिली थी। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में सिर्फ बूढ़ी मां और दादी है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज के मुताबिक सोमनाथ नशा करता था। बुधवार की शाम वह अपने घर पर था। कुछ देर बाद मां ने देखा कि उसने कमरे में फांसी लगा ली है। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटा के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें