फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरोहित की हत्या में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
  • घटना में तीन नामजद के साथ ही एक अन्य भी था शामिल

थरवई के कोड़सर गांव में पुरोहित अवधेश मिश्र की हत्या में वांछित सुल्तान उर्फ पंकज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। एक आरोपी मुकेश पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


कोड़सर गांव में 16 मार्च को छींटाकशी के विरोध में पुरोहित अवधेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवारवालों ने गांव के ही मुकेश, गुंडा व सुल्तान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के अगले दिन मुकेश को गिरफ्तार किया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को सुल्तान को पकड़ लिया गया।



पुलिस के मुताबिक, उसने पूछताछ में बताया कि घटना में नामजद आरोपियों के साथ एक और बदमाश चंदू शामिल था। अवधेश पर गोली उसने और चंदू ने चलाई थी। पुलिस ने बताया कि उसे सीआरपीएफ गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें