फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पेपर लीक की अफवाह फैलाने में एफआईआर

विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  • क्षेत्रीय अधिकारी ने सिविल लाइंस में दर्ज कराई रिपोर्ट

प्रयागराज। सीबीएसई 12वीं कक्षा का भौतिकी का प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फैलाने के मामले मेें अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की गई थी। जिस पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन




रिपोर्ट सीबीएसई की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा की तहरीर पर लिखी गई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दो मार्च को 12वीं भौतिकी की परीक्षा के संबंध में पिछले दिनों उन्हेें एक सूचना प्राप्त हुई। यह पुलकित द्विवेदी नाम से बनी ईमेल आईडी के जरिए दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि उपरोक्त परीक्षा का पेपर मऊनाथ भंजन, आजमगढ़, बलिया व गाजीपुर में परीक्षा के पहले ही लीक हो गए थे। जिसमें परीक्षार्थियों के पास मिले सेट तीन के पेपर उसी तरह थे।



क्षेत्रीय अधिकारी ने मामले की शिकायत एसपी क्राइम से की थी। जिनके आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें