फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुआ मेजा का सपूत, गम में डूबी संगमनगरी

Fri, 15 Feb 2019 01:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
शहीद महेश कुमार
विज्ञापन

कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में जिले के मेजा का रहने वाला वीर सपूत महेश कुमार भी शहीद हुआ है। महेश सीआरपीएफ की 118 बटालियन में कांस्टेबल थे और इन दिनों उनकी बटालियन कश्मीर के पुलवामा में तैनाती थी। वह मेजा के टुड़ियार गांव स्थित बादल का पूरवा के रहने वाले थे।

विज्ञापन


उनकी शहादत की खबर बृहस्पतिवार शाम घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी हिमांशु प्रसाद ने बताया कि शहीद के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में हुए अब तक के सबसे बड़े आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं। जम्मू- श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अपराह्न सवा तीन बजे हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद महेश की पत्नी
धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्कानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह पटना में होने वाली रैली रद्द कर शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचेगे। इस बीच, भूटान दौरे पर गए गृह सचिव को तत्काल वापस बुला लिया गया है।

सीआरपीएफ महानिदेशक आरआर भटनागर ने बताया, 78 वाहनों का काफिला 2500 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर आ रहा था। इनमें ज्यादातर ऐसे जवान थे जो छुट्टी से लौट रहे थे। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुलवामा के लेथपोरा में काफिले पर हमला किया गया। भारी बर्फबारी के चलते बंद इस हाईवे को बुधवार को ही खोल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें