कुछ दिन पहले दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी कराया था दर्ज
इसके बाद सबा ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया। कुछ समय पहले असलम ने सबा को व्हाट्सएप पर ही तलाकनामा भेज दिया। उसने लिखा था कि वह तीन तलाक दे रहा है।
इसके बाद सबा ने उसे फोन किया तो उसे गाली गलौज की और कहा कि तलाक देकर वह विदेश जा रहा है। इसी मैसेज के आधार पर सबा ने करेली थाने में पति असलम के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम की धारा तीन और चार के तहत मुकदमा दर्ज कराया। एसओ करेली अनुराग शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।