फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जेल में बंद पति की जमानत कराने हाईकोर्ट आई महिला के साथ लॉज में दुष्कर्म, आरोपी फुफिया ससुर गिरफ्तार

Sun, 16 Jan 2022 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुलंदशहर के खुर्जा देहात इलाके की रहने वाली महिला का पति जेल में बंद है। महिला हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करने के लिए फुफिया ससुर हाजी मुश्ताक के साथ 14 जनवरी को प्रयागराज पहुंची थी। अगले दिन उसे वकील से मिलना था।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में शुक्रवार की रात हाईकोर्ट के पास स्थित एक लॉज में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी फुफिया ससुर हाजी मुश्ताक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला और उसका फुफिया ससुर एक ही लॉज के अलग अलग कमरे में रुके थे। महिला का पति जेल में बंद है। उसी की जमानत के अर्जी के लिए वह बुलंदशहर से आई थी। 

विज्ञापन


बुलंदशहर के खुर्जा देहात इलाके की रहने वाली महिला का पति जेल में बंद है। महिला हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करने के लिए फुफिया ससुर हाजी मुश्ताक के साथ 14 जनवरी को प्रयागराज पहुंची थी। अगले दिन उसे वकील से मिलना था।

विज्ञापन

महिला ने फोन कर रिश्तेदार को सूचना दी
महिला और हाजी मुश्ताक हाईकोर्ट के पास एक लॉज के अलग अलग कमरों में रुके थे। रात में करीब आठ बजे मुश्ताक महिला के कमरे में गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने धमकी दी कि उसके चार साल के इकलौते बेटे को मार देगा। दुष्कर्म के बाद वह अपने कमरे में चला गया। इसके बाद रात में फिर आया और दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे महिला ने अपने एक और रिश्तेदार को फोन कर पूरी जानकारी दी।

उस रिश्तेदार ने करेली में रहने वाली अपनी एक परिचित महिला को फोन कर लॉज भेजा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी ,लेकिन मुश्ताक भाग निकला था। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार को मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का मेडिकल कराया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र यादव ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों को बुलाया गया है। उसका अदालत में बयान भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें