सिविल लाइंस में पीवीआर माल पहुंचकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान के पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया जाने लगा। प्रदर्शन कर रहे लोग आमिर खान मुर्दाबाद और लाल सिंह चड्ढा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का शुक्रवार को संगमनगरी में भी विरोध शुरू हो गया। राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के विरोध में नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के देखते हुए पीवीआर माल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में पीवीआर माल पहुंचकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आमिर खान के पोस्टर लहराते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया जाने लगा। प्रदर्शन कर रहे लोग आमिर खान मुर्दाबाद और लाल सिंह चड्ढा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
पुलिस ने शोर-शाबा करने वालों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक फिल्म का विरोध करने के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारी इस फिल्म को सनातन संस्कृति विरोधी बता रहे थे।