मऊआइमा के तेजपुर निवासी अधिवक्ता कलामउद्दीन, आमिर, इजहार, जयफी गांव के मुन्ना के घर फतेहा में शामिल होने के लिए गए थे। आरोप है कि घर लौटते समय वसीम उर्फ गब्बर ने उनको रोक लिया।
पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अधिवक्ता समेत चार लोगों को पर हमला कर दिया। पिटाई से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने मौके पर कई राउंड फायरिंग की। एक गोली अधिवक्ता को लग गई। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मऊआइमा के तेजपुर निवासी अधिवक्ता कलामउद्दीन, आमिर, इजहार, जयफी गांव के मुन्ना के घर फतेहा में शामिल होने के लिए गए थे। आरोप है कि घर लौटते समय वसीम उर्फ गब्बर ने उनको रोक लिया। इसी दौरान विपक्षी एकजुट होकर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने अधिवक्ता समेत चारों लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग में एक गोली अधिवक्ता कलामउद्दीन के हाथ में लग गई।
हमले में चारों लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की खबर पाकर मऊआइमा की पुलिस आननफानन मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि घायल पक्ष के शादाब अहमद की तहरीर पर वसीम उर्फ गब्बर, लल्लू उर्फ अब्दुल, मो. शादाब, जैश सिद्दीकी, इरफान और इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।