फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर कमेटी में वासुदेवानंद को सदस्य बनाने का रखा जाएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
Proposal to make Vasudevanand a member in the core committee
विज्ञापन
कोर कमेटी में वासुदेवानंद को सदस्य बनाने का रखा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

विहिप के अंदरखाने में जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के भी सदस्य बनने की संभावना
इसी माह होनी है विहिप कोर कमेटी की बैठक, केंद्र सरकार को भेजा जा सकता है वासुदेवानंद को सदस्य बनाने का प्रस्ताव
प्रयागराज। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती को शामिल किए जाने की चर्चा के बीच विश्व हिंदू परिषद ने यह मामला अपनी कोर कमेटी की बैठक में उठाने का निर्णय लिया है। इस माह के अंत में होने वाली विहिप कोर कमेटी की बैठक में शंकराचार्य आश्रम अलोपीबाग के स्वामी वासुदेवानंद को ट्रस्ट में शामिल करने की मांग के साथ यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज जाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

दरअसल अयोध्या मामले में राम मंदिर निर्माण के पूर्व केंद्र सरकार द्वारा ट्रस्ट बनाया जाना है। इसी ट्रस्ट की देखरेख में वहां राममंदिर का निर्माण होगा। ट्रस्ट में किन लोगों को शामिल किया जाएगा उसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से मंथन किया जा रहा है। इसी बीच विहिप की ओर से कोर कमेटी की बैठक इस माह के अंत में होगी। बैठक के माध्यम से स्वामी वासुदेवानंद को इस ट्रस्ट का सदस्य बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा सकता है। विहिप काशी प्रांत पदाधिकारियों में इस बात की चर्चा है कि ट्रस्ट में जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि, नृत्य गोपालदास, विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को भी राम मंदिर ट्रस्ट का सदस्य बनाया जा सकता है। हालांकि इस मामले में सीधे तौर पर विहिप पदाधिकारियों ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि राम जन्मभूमि मंदिर न्यास के तकरीबन सभी सदस्य के नाम की चर्चा विहिप की कोर कमेटी में मंदिर ट्रस्ट का सदस्य बनाने के लिए हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें