फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के 15 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव

Tue, 17 Jul 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
job
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) लंबे समय से रिक्त चल रहे विभिन्न श्रेणी के पदों पर नियुक्ति करने का प्रस्ताव जीएम एनसीआर ने रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद को भेजा है। एनसीआर की ओर से आरआरबी को 15253 रिक्त पदों का विवरण भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष भर्ती बोर्ड इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। एनसीआर मुख्यालय में सोमवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के पदाधिकारियों की एनसीआर अफसरों के साथ स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में जीएम एमसी चौहान ने रेलवे के रिक्त पदों को लेकर पूछे गए सवाल पर बताया कि रिक्त पदों का विवरण आरआरबी को भेजा गया है। यूनियन के जोनल अध्यक्ष एवं एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र की मौजूदगी में हुई बैठक में कहा गया कि जोन के ऐसे स्टेशन जहां चार से ज्यादा प्लेटफार्म है वहां कम से कम दो हेल्थ इंस्पेक्टर की तैनाती हो। मौजूदा व्यवस्था के तहत ऐसे स्टेशनों पर एक ही इंसपेक्टर है।
विज्ञापन


जोनल महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि अधिकांश रेल क्वार्टरों की छत बारिश में टपकती है। इसके लिए छत पर स्लोप बनाया जाए। इसके लिए एसी सीट बिछाई जाए। रेल क्वार्टरों के रखरखाव के लिए मैन पावर बढ़ाने की भी मांग की गई। दस फीसदी गैंगमैन को दूसरे विभाग में दिए जाने के आदेश का अनुपालन एनसीआर में भी करने की मांग यूनियन नेताओं ने की। इसके पूर्व बैठक में यूनियन नेताओं ने जीएम एनसीआर को स्वागत भी किया। दरअसल जीएम 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। इस वजह से यूनियन नेताओं के साथ उनकी सोमवार को आखिरी बैठक हुई। इस दौरान एनसीआर जीएम ने भी जोन की तमाम उपलब्धियों का ब्यौरा रखा। कहा कि सुविधा केंद्र ‘निराकरण’ के माध्यम से अब तक कुल 4770 शिकायतों का समाधान किया गया। प्रोजेक्ट सक्षम के तहत 34999 कर्मचारी प्रशिक्षित किए गए। उन्होंने यात्री सुविधा के मद्देनजर किए गए कार्यों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर सीसीएम एमएन ओझा, सेक्रेटरी जीएम अमित सिंह, पीसीपीओ निशा तिवारी, सीपीआरओ जीके बंसल, यूनियन के मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें