पूर्व विधायक विजय मिश्र की संपत्ति कुर्क करती भदोही पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विजय के ऊपर दर्ज हैं 83 मामले
बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के ऊपर हत्या, लूट, छिनैती, मारपीट, संपत्ति हड़पने और दुष्कर्म सहित 83 मामले दर्ज हैं। इस समय वह आगरा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा है। इधर पुलिस लगातार उसके कुनबे और करीबियों पर कार्रवाई कर रही है। अपराध से अर्जित उसकी सम्पत्तियों को पुलिस लगातार जब्त करने का कार्य रही है।
भदोही के जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह की अदालत ने बीते 15 मार्च को प्रयागराज के बाघम्बरी गृह संस्थान योजना भवन संख्या 48 आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन मंजिला भवन, जो कि साकेत हॉस्पिटल के नाम से संचालित किया जा रहा था। उसे कुर्क करने का आदेश दिया था। इस भवन की अनुमानित कीमत 35 करोड़ पांच लाख रुपये है। इसे विजय मिश्रा ने अपने दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम से खरीदी थी। मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूर्व विधायक ने अपने अवैध धन को वैध रूप देने के लिए इसे हॉस्पिटल के रूप में संचालित करा रहा है।
पूर्व विधायक विजय मिश्र की संपत्ति कुर्क करती भदोही पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक की कई और संपत्तियों पर हो चुकी है कार्रवाई
इसी तरह जिला मजिस्ट्रेट ने सरिता विहार नई दिल्ली स्थित कोपिया बिल्डिंग के द्वितीय तल पर आधुनिक सुविधाओं से सुस्सजित भवन जिसकी अनुमानित कीमत 70 करोड़ और आनंद लोक नई दिल्ली के प्रथम तल आधुनिक सुविधाओं वाले भवन जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये है। उसे कुर्क करने आदेश दिया। सरिता विहार नई दिल्ली की कोपियां बिल्डिंग के दूसरे तल को उसने पत्नी रामलली मिश्रा, बेटी सीमा मिश्रा और दामाद हरिशंकर मिश्रा के नाम से खरीदी थी। वहीं आनंद लोक के भवन को उसने अपने बेटे विष्णु मिश्रा के नाम से खरीदी थी।
पूर्व विधायक विजय मिश्र की संपत्ति कुर्क करती भदोही पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश के तहत जिले की पुलिस ने प्रयागराज और नई दिल्ली पहुंचकर स्थानीय पुलिस व प्रशासन के सहयोग से दोनों संपत्तियों को कुर्क कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद प्रयागराज और नई दिल्ली पहुंचकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त करीब 113 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है। अपराध नियंत्रण और बाहुबलियों पर शिकंजा कसने की कड़ी में आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।