फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: बाहुबली माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई, 76 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Wed, 24 Aug 2022 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बाहुबली नेता अतीक अहमद की रहीमाबाद, अकबरपुर,पीपल गांव में प्रापर्टी पर कुर्की की कार्रवाई की गई। गैंगस्टर की विवेचना के दौरान पुलिस ने अतीक की संपत्ति को खोजा और कोर्ट के आदेश पर आज 76 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।
विज्ञापन
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद की संपत्ति कुर्क की गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद को पुलिस ने 76 करोड़ का एक और झटका दिया। धूमनगंज के शाहा उर्फ पीपलगांव, अकबरपुर व पिपरी के रहिमाबाद स्थित उसके कब्जे वाली 12 बीघा जमीन कुर्क कर दी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई।

विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे निवर्तमान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह धूमनगंज व पूरामुफ्ती थाने की फोर्स लेकर सबसे पहले शाहा उर्फ पीपलगांव पहुंचे। यहां अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर दर्ज भूखंड को मुनादी करवाने के बाद कुर्क कर दिया। 


इसके बाद अकबरपुर और फिर पिपरी थाना क्षेत्र के रहिमाबाद स्थित अतीक के कब्जे वाले दो बेशकीमती भूखंडों को कुर्क किया गया। इससे पहले डुगडुगी भी बजवाई गई। 
विज्ञापन

कुर्की के बाद पुलिस ने तीनों भूखंडों पर कार्रवाई की सूचना संबंधी नोटिस वाला बोर्ड भी चस्पा कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे।




इन संपत्तियों पर हुई कार्रवाई
  • शाहा उर्फ पीपलगांव- 1.9450 हेक्टेयर
  • अकबरपुर मिर्जापुर- 1.8350 हेक्टेयर
  • रहिमाबाद-0.5240 हेक्टेयर
  • कुल क्षेत्रफल- 12 बीघा
  • अनुमानित मूल्य- 76 करोड़ रुपये

12 दिन में ही 100 करोड़ की चोट
पुलिस के दावों को सही माना जाए तो अतीक को पिछले 12 दिन के भीतर ही 100 करोड़ की चोट दी जा चुकी है। 12 अगस्त को उसकी 24 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई थी। यह संपत्ति बेशकीमती भूखंड के रूप में है जो चायल तहसील के रसूलाबाद उर्फ कोईलहा गांव में स्थित है।

धूमनगंज में दो साल पहले दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है। अतीक के बाद अब इस मुकदमे में नामजद अन्य अभियुक्तों की संपत्तियों को भी खोजा जा रहा है। - दिनेश कुमार सिंह, निवर्तमान एसपी सिटी  
विज्ञापन

96 में से गैंगस्टर के 10 मुकदमे
इंटर स्टेट 227 गैंग के लीडर अतीक पर दर्ज कुल 96 मुकदमों में से 10 गैंगस्टर के हैं। यानी अब तक कुछ 10 बार उस पर गैंग बनाकर अपराध कारित करने के आरोप में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इन मुकदमों में उसकी 50 से ज्यादा संपत्तियों को धारा 14(1) के तहत कुर्क किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें