फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भर्ती 2013: शेष 14 मंडलों के साक्षात्कार की तिथि घोषित 

Wed, 23 Feb 2022 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 22 से 23 मार्च तक लखनऊ और अलीगढ़ मंडल, 24 से 25 मार्च तक गोरखपुर, सहारनपुर एवं चित्रकूट मंडल, 26 से 27 मार्च तक प्रयागराज, बरेली एवं अयोध्या और 28 से 30 मार्च के मध्य आगरा, मुरादाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर एवं झांसी मंडल के साक्षात्कार संपन्न होंगे।
विज्ञापन
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से सहायक प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के लिए 14 मार्च से साक्षात्कार शुरू होने जा रहे हैं। बुधवार को चयन बोर्ड ने शेष 14 मंडलों के अभ्यर्थियों की साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी। इससे पूर्व चयन बोर्ड ने मंगलवार को कानपुर, देवीपाटन, मेरठ एवं आजमगढ़ मंडल के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया था। साक्षात्कार 30 मार्च तक चलेंगे। 

विज्ञापन



बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 22 से 23 मार्च तक लखनऊ और अलीगढ़ मंडल, 24 से 25 मार्च तक गोरखपुर, सहारनपुर एवं चित्रकूट मंडल, 26 से 27 मार्च तक प्रयागराज, बरेली एवं अयोध्या और 28 से 30 मार्च के मध्य आगरा, मुरादाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर एवं झांसी मंडल के साक्षात्कार संपन्न होंगे। इससे पूर्व  कानपुर, देवीपाटन, मेरठ एवं आजमगढ़ मंडल के लिए साक्षात्कार की तिथि घोषित की जा चुकी है।



इनके साक्षात्कार 16 से 21 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। रिक्त पदों के मुकाबले मेरिट क्रम में एक संस्था के लिए पांच बाहरी आवेदकों एवं संबंधित स्कूल के दो वरिष्ठतम शिक्षकों को शामिल किया गया है। इंटरव्यू के लिए शैक्षिक अर्हता, अनुभव, ख्याति प्राप्त पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्र, डॉक्टर की उपाधि या एमएड के लिए निर्धारित अंक के आधार पर सभी अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की गई है।
विज्ञापन




विज्ञापन वर्ष 2011 के तहत कानपुर मंडल में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए साक्षात्कार 31 मार्च से एक अप्रैल तक होने हैं, जिसके लिए साक्षात्कार पत्र अलग से रजिस्ट्री डाक से भेजा जाएगा, लेकिन प्रधानाचार्य भर्ती-2013 के इंटरव्यू के लिए साक्षात्कार पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि उसे बोर्ड की वेबसाइट से डाउन किया जाएगा। प्रधानाचार्यों के 599 पदों पर भर्ती के लिए 31 दिसंबर 2013 को विज्ञापन जारी किया गया था। प्रत्येक पद के लिए सात अभ्यर्थियों के हिसाब से 4193 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार में शामिल होना है।



गौरतलब है कि एक अभ्यर्थी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर 2021 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। चयन बोर्ड समय से साक्षात्कार शुरू नहीं करा सका। इस बीच चयन बोर्ड ने भर्ती के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध हाईकोर्ट से किया है। बुधवार को अवमानना याचिका पर सुनवाई होनी है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें